विधायक उपाध्याय ने जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों के सुधार के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधान सभा के जीर्ण-शीर्ण व ख़तरनाक विद्यालय भवनों के सम्बन्ध में अविलम्ब सुधरात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।
उपाध्याय ने कहा कि वह तुंगोली विद्यालय में एक कार्यक्रम में गए थे और उन्होंने देखा कि विद्यालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और ऊपर से हैवी इलेक्ट्रिक लाईन भी गुजर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने DEO व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अविलम्ब ख़तरनाक स्थिति व जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों की स्थिति और सुधारात्मक कदम उठाने हेतु कहा है।
विधायक ने विधानसभा क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया है कि यदि आपके संज्ञान में कोई इस तरह के विद्यालय भवन हों तो या तो सीधे मुझे या CEO (94129 47944) को सूचित करें, जिससे अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!