डीएम के दिशा निर्देशन में सिंगलयूज प्लास्टिक बैन को लेकर अभियान में आई तेजी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जिला सूचना कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटकों एवं रेडियो के माध्यम से चलाया जा रहा है जनजागरण अभियान

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में पूरे जनपद में 13 सितंबर 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर 15 दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है तथा प्रचार सामग्री के द्वारा भी लोगों को जागरूक किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।


जिला सूचना कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटकों एवं रेडियो के माध्यम से नरेंद्रनगर, घनसाली, चमियाला, मुनिकीरेती बाजार में लोगों को जागरूक कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी गयी।

22 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक में प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स, प्लास्टिक स्टिक के साथ गुब्बारे, प्लास्टिक स्टिक के साथ झण्डे, कैन्डी स्टिक, आइसक्रीम की डंडिया, थर्माकोल की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक के काटे, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक के चाकू, प्लास्टिक के स्ट्रा, प्लास्टिक की ट्रे. मिठाई के डब्बे / निमंत्रण कार्ड / सिगरेट के पैकेट के चारों ओर लिपटी हुई प्लास्टिक फिल्म, प्लास्टिक के स्टिरर, प्लास्टिक अथवा पी.वी.सी. के बैनर, प्लास्टिक कॅरीबॅग, नॉन-वोवन पौली प्रोपाइलिन बैग, थर्माकोल कटलरी आइटम्स (पोली स्टेरिन), रिसाइकिल प्लास्टिक के पैकेजिंग कन्टेनर शामिल है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!