टीएचडीसी कोटेश्वर में की गई विश्वकर्मा पूजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कोटेश्वर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी । पूजा अर्चना से पहले पावर हाउस, यांत्रिक कार्यशाला एवं विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों द्वारा मशीनों की साफ सफाई का कार्य किया गया।

श्री अनिल कुमार घिल्डियाल महाप्रबन्धक (परियोजना) ने कर्मचारियों के साथ पूजा अर्चना की एवं परियोजना की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की।

परियोजना के कार्यों में कार्यरत कम्पनी के तकनीकी विभागों द्वारा अपने अपने कार्यस्थलों को साफ-सफाई करने के साथ-साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हेतु फूल मालाओं से सुन्दर सुसज्जित भी किया गया था । कर्मचारियों में पूजा के प्रति अत्यधिक उत्साह देखने को मिला ।

पूजा कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों में श्री एच. के. जिन्दल, अपर महाप्रबन्धक, डा० श्रीमती नवनीत किरण, अपर महाप्रबन्धक, श्री बी.एस. पुण्डीर, उप महाप्रबन्धक, श्री एन.के.पी. सिंह, उप महाप्रबन्धक, श्री आर.डी. शर्मा, सहायक कमाण्डेंट, डा० जी.एस. श्रीनिवासन के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे ।

यह जानकारी डा० ए.एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबन्धक (एच.आर. एवं प्रशासन) ने उपलब्ध कराई ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!