Ad image

शुक्रवार तक 1185420 तीर्थयातत्रियों ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन जबकि 169925 श्रद्वालु हेमकुंड गुरूद्वारा साहिब जी के दरबार पहुंचे

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा सुव्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से चल रही है। शुक्रवार तक बद्रीनाथ धाम में 1185420 तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके है, जबकि 169925 श्रद्वालु हेमकुंड गुरूद्वारा साहिब जी के दरवार पहुंचे है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद मुहैया की जा रही है और यात्रा को सुगम्य बनाने के सभी प्रयास किए गए है। चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रा मजिस्ट्रेट के माध्यम से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी रखी जा रही है। समस्या का त्वरित समाधान हो इसके लिए जिले में कन्ट्रोल रूम क्रियान्वित है। कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 01372-251437, 1077 एवं मोबाइल नंबर 7055753124 व 9068187120 पर मिलने वाली शिकायतों/समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देशों के क्रम में यात्रा मार्ग पर अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। चिकित्सा टीम द्वारा ब्रदीनाथ यात्रा मार्ग पर 71197 तथा हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 18960 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करें। किसी बीमारी से संक्रमित व्यक्ति यात्रा से पूर्व अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सक की परामर्श लेकर ही यात्रा करें। यात्रा मार्ग पर वाहनों को तेज गति से न चालाए। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है। इसलिए इसका उपयोग न करते हुए चारधाम यात्रा मार्ग को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!