Ad image

कंडीसौड़ में झील में डूबा एक व्यक्ति, SDRF ने शव किया बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अक्टूबर 2022। आज SDRF टीम द्वारा टिहरी झील से एक शव बरामद किया है। बता दें कि कल दिनाँक 23 अक्टूबर 2022 को DDMO टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है, जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। उक्त डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम कॉन्स्टेबल मनोज चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डीप डाइवर दीपक जोशी ने 25 से 30 फ़ीट गहराई में जाकर काफी मशक्कत के बाद डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी का है।

SDRF टीम में का0 मनोज चौहान, का0 बलीराम शर्मा, का0 प्रदीप सिंह ,का0 दीपक जोशी, दीपक रावत शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!