पशुलोक बैराज से SDRF ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 अक्टूबर 2022। आज SDRF डीप डाइविंग टीम प्रभारी इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के हमराह SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा बैराज में उतरकर रोप की सहायता से उक्त शव को बाहर निकाला जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान उक्त युवक की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गयी। उक्त युवक मनीष गौतम पुत्र श्रीचंद गौतम, उम्र – 25 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा से विगत 04 अक्टूबर को ऋषिकेश घूमने आया था। शिवपुरी में नदी में नहाने के दौरान युवक पैर फिसलने से नदी की चपेट में आकर डूब गया था। विगत दिनों से ही SDRF द्वारा भी युवक की सर्चिंग की जा रही थी।

रेस्क्यू टीम में किशोर कुमार, अनूप राव, रविंद्र सिंह, सुमित नेगी, जितेंद्र चौधरी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!