Ad image

संघ ने प्रधानाध्यापकों को तीन पदोन्नति न दिए जाने पर जताया गहरा रोष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल,11 अक्टूबर 2022। राजकीय जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष तथा मंत्री ने शासन से मांग की है की वार्ता हेतु प्रधानाध्यापकों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए जिससे कि वे अपने विचार भी रख सके। संघ ने सरकार के द्वारा प्रधानाध्यापकों को तीन पदोन्नति न दिए जाने पर  गहरा रोष व्यक्त किया।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिला प्रवक्ता त्रिवेंद्र राणा ने बताया कि शिक्षक कों की एक सूत्रीय मांग को प्राथमिकता से शासन के द्वारा हल किया जाना चाहिए। क्योंकि आज भी प्रारंभिक शिक्षा में पूरे सेवाकाल में एक या दो ही पदोन्नति हो पा रही है। 

राणा ने कहा कि प्रारंभिक संवर्ग के प्रत्येक पद पर तीन पदोन्नति के अवसर अध्यापकों को शासन के द्वारा दिया जाना चाहिए। जिसमें जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं संकुल शिक्षा अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के द्वार खोले जाने चाहिए। जिससे की प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त अध्यापक को पूरे सेवाकाल में भी तीन  पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो  सके और वह भी अपने अंतिम पड़ाव में उप शिक्षा अधिकारी अथवा संकुल शिक्षा अधिकारी अथवा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति पा सके। 

प्रधानाध्यापक समिति के अध्यक्ष चतर सिंह चौहान, महामंत्री चैन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रघुवीर तोमर, मंत्री त्रिवेंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशरथ लाल, प्रवक्ता सुंदरदास आर्य, शांति प्रसाद बहुगुणा, रघुवीर सिंह बिष्ट, निर्मला, विजय राणा, सुरेंद्र गुसाईं, शिवप्रसाद, भारतेंदु ,दिनेश, रोशन लाल, प्रताप सिंह, जीवन सिंह खत्री, रामलाल, सुंदरलाल, सोहन सिंह, राम सिंह बिष्ट, सच्चिदानंद, गुरु प्रसाद खंडूरी, श्रीमती ममता पांडे ने अपने अपने विचार रखे तथा सरकार के द्वारा प्रधानाध्यापकों को तीन पदोन्नति न दिए जाने पर  गहरा रोष व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!