Ad image

सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी व फ्रेंड्स क्लब में होगा फाईनल मुकाबला

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • फ्रेंड्स क्लब ने चिन्याली चेंम्प्स को 06 विकटो से मात दी..
  • वहीं “सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी ने मेजिकल XI को 62 रनों से दी शिकश्त”

टिहरी गढ़वाल 27 नवम्बर। “आओ युवाओं, मैदान चलें..” मुहीम के तहत युवाओं को खेल के मैदान से जोडने के उद्देश्य से, डॉo ए0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच – टिहरी एवम् सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वाधान में, “प्रथम टिहरी T10 लीग” क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजान किया जा रहा है।
पहला सेमीफाईनल मुकाबला ‘फ्रेंड्स क्लब’ और चिन्याली चेंम्प्स के बीच खेला गया। जिसमे फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुये चिन्याली चेंम्प्स की टीम ने 09 विकटो के नुकसान पर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमे अभिषेक ने 37, अमन ने 18 व गौरव 17 रन बनायें साथ ही ।
फ्रेंड्स क्लब की ओर से नितिन ने 03 व विनोद ने 02 विकेट लिये।
130 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम ने पावर प्ले के दो आवर्स में ही 52 रन बना दिये थे, जिसके बाद विकास के मात्र 09 गेंदो में 32 रन व संदीप के 42 रनो की पारी के चलते 06 विकेट खोकर 08 वे ओवर मे लक्ष्य हासिल किया ।
चिन्याली चेंम्प्स की ओर से राहुल और प्रमोद ने 02-02 और विकेट लिया ।
नाबाद 42 रन बनाने को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

दूसरे मुकाबले में सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी ने मेजिकल XI को 62 रनो से हाराया ! सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी’ की और से विजय ने सर्वाधिक 28 व विकास ने 23 रनो का योगदान दिया तथा अनमोल ने 02 विकेट लिए , वही 142 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजिकल XI ने 10 ओवर्स मे 05 विकेट खोकर 80 रन ही बना पायी ।मेजिकल XI सुरेन्द्र ने सर्वाधिक 43 रन बनायें ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशद आलम, प्रदेश
सचिव राजेश नेगी, कैलाश रावत, आकाश, अर्जुन, संजय बिष्ट , प्रवेश ड़बराल, विजय रावत, हितेश, राहुल चौहान , किशन प्रसाद, शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , संजय घिल्डीयाल, अमित बिष्ट , सुजीत,विकास गुसाई ,वसीम सिद्दीकी, दिवाकार बेलवाल आदि उपस्थित थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!