पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर 21 को देहरादून में विशाल प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा मंहगाई, नियुक्तियों में हुई भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित अन्य ज्वलंत जनहित की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर 21 नवम्बर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह के आह्वान पर टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे।

जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी देहरादून में 21 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतमसिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने टिहरी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सचिवालय कूच करने का आह्वान किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!