नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, एक माह में अप्रोच रोड बनाने के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

भवन तैयार, फिनिशिंग और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे कर जल्द शुरू होगी शिफ्टिंग

टिहरी गढ़वाल 24 नवंबर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर भवन की स्थिति और शेष निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को अप्रोच रोड का निर्माण एक माह के भीतर पूरा करने तथा खेल मैदान, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय भवन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, फिनिशिंग और कुछ मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़े कार्य शेष हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, वॉशरूम, जल निकासी, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मोनिका बजाज को विद्यालय शिफ्टिंग की तैयारी पूरी रखने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि पहले कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नए भवन में संचालित की जाएं और इसके बाद अन्य कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।
इसके बाद डीएम ने विद्यालय के समीप स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के मलबे से गौशाला से जंगल जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने संबंधित संस्था को रास्ता तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला खान अधिकारी रवि नेगी, प्रधानाचार्य मोनिका बजाज सहित विद्यालय एवं निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!