वैकुंठ चतुर्दशी पर वीरभद्र महादेव मंदिर पहुँचे स्वामी रसिक महाराज, 365 दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र कल्याण की कामना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
ऋषिकेश। वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर पहुँचे। उन्होंने भगवान वीरभद्र महादेव के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर 365 दीप प्रज्वलित किए तथा भगवान महादेव से उत्तराखंड सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि वैकुंठ चतुर्दशी सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र एवं आध्यात्मिक महत्व का पर्व है। भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की आराधना का यह विशेष दिन भक्तों को धर्म, भक्ति, सेवा और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 365 दीप प्रज्वलित करना वर्ष के प्रत्येक दिन को धर्म, प्रकाश, सकारात्मकता और राष्ट्र कल्याण के संकल्प से जोड़ने का प्रतीक है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!