पहाड़ों में स्वरोजगार की अपार सम्भावनाएं है, बस उनको तलाश कर विकसित करने की जरूरत है-डीएम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 नवम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने शनिवार को रा.इ.का. डांगी, ग्राम पंचायत क्वीडांग, विकासखण्ड भिलंगना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के बाद ग्राम सेमल्थ पहुंचकर स्थानीय स्तर पर कृषि, उद्यान, पर्यटन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार की सम्भावनाओं को तलाशा।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुकुन्द गार्डन का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा गार्डन में लगाये गये विभिन्न प्रकार के यथा कीवी, आम, अमरूद्ध, नींबू, आंवला, केले आदि पौधों के बारे में जानकारी हांसिल की । इसके बाद ग्राम सेमल्थ तोक रूईंस में जय प्रकाश कुकरेती द्वारा निर्मित होमस्टे का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ों में कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार सम्भावनाएं है, बस उनको तलाश कर विकसित करने की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार मुहैया होने से उनकी आर्थिकी मजबूत होगी और पलायन में भी कमी आयेगी।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सेमल्थ रामदयाल गौड ने ग्राम सेमल्थ से तोणखण्ड एवं हुलाणाखाल बैंड तक सड़क बनाने, कोल्ड स्टोरेज, मोबाइल टावर लगाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, बीडीओ भिंलगना, प्रधान सेमल्थ सुधीर नौटियाल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!