राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सौरभ ने पाया प्रथम स्थान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 दिसम्बर। राज्य स्तरीय अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नरेन्द्र नगर प्रखंड के जखोली गांव के सौरभ ने गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर मैडल जीता है।

आपको बता दें कि सौरभ राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स पट्टी क्वीली में विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में कक्षा 8 में अध्ययनरत है । दो भाई एक बहिन में सौरभ छोटा है तथा ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ाई की है । जखोली गांव का रहने वाला सौरभ बचपन से ही खेलों में रुचि रखता है तथा इस शिक्षा सत्र में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गोला फेंक में न्याय पंचायत से लेकर जनपदीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करता आया है ।

सौरभ के कोच और कोई नहीं वल्कि उसी विद्यालय के अध्यापक जगत सिंह असवाल हैं । शिक्षक जगत सिंह असवाल ने बताया कि रुद्र पुर में आयोजित अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में सौरभ ने गोला फेंक में पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। सौरभ के पिता जयलाल व माता श्रीमति गीता देवी बेहद खुश हैं । शिक्षक और सौरभ के कोच जगत सिंह असवाल का कहना है कि सौरभ अब राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!