मानवाधिकार दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 10 दिसंबर 2022। राजनीति विज्ञान विभाग, राजकीय महाविद्यालय अगसत्यमुनि, रुद्रप्रयाग द्वारा मानव अधिकार दिवस के अवसर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “वर्तमान समय में मानवाधिकारों की प्रासंगिकता”।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी द्वारा अपने सम्बोधन में मानवाधिकारों की विषय में छात्र/छात्रों को जानकारी दी गई। विक्रांत चौधरी, रश्मि एम ए तृतीय सेमस्टर तथा सृष्टि बीए प्रथम सेमेस्टर के साथ-साथ विभिन्न छात्रों ने इस अवसर पर प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन करते हुए डॉ आबिदा ने मानवाधिकारों की विस्तृत चर्चा की। डॉ दलीप सिंह बिष्ट विभाग प्रभारी तथा डॉ कनिका बडवाल द्वारा भी मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!