चंबा पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत चंबा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थाना चंबा पुलिस ने 07 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय सिविल जज टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी फौजदारी वाद संख्या 15/2024 के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा।

अभियुक्तों को फलसंरक्षण गजा रोड बुरांश बाड़ी पीडब्ल्यूडी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरीश (38 वर्ष), पुत्र ज्योति, निवासी ग्राम गुनोगी, पोस्ट चोपड़ियाल गांव, पट्टी बमुण्ड, चंबा और गिरीश प्रसाद (40 वर्ष), पुत्र मोहन लाल, निवासी ग्राम देवरी, पोस्ट चंबा, पट्टी मनियार, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल सतीश शामिल थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!