Ad image

डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में किये 87 अल्ट्रासाउंड

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जनवरी, 2023 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में 87 अल्ट्रासाउंड किए। डॉ गहरवार ने आज रविवारीय अवकाश के चलते सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया गया।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया तथा इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में 87 अल्ट्रासाउंड किये गए, जिसमें 82 गर्भवती महिलाओं के और 05 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं।

जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इससे पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में 27 नवम्बर, 2022 को 82 तथा 04 दिसम्बर, 2022 को 80 अल्ट्रासाउंड किये गए थे।
इस दौरान एसडीएम घरसाली के.एन. गोस्वामी, सीएमओ डाॅ. संजय जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!