शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाईस्कूल गजा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जनवरी 2023। जिला चिकित्साधिकारी डा तिलारा विष्ट के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कठूड द्वारा शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर में डा डिम्पल रावत प्रभारी चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक अस्पताल कठूड तथा भेषजिक सुरेश चंद्र पैन्यूली ने विद्यालय के 51 छात्र छात्राओं एवं स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की ।

डा डिम्पल रावत ने बताया कि वर्तमान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य आम जन को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है साथ ही ठंड के मौसम में बीमारियों से बचाव व दवाइयां भी दी गई हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती, उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल ,शिक्षक आदित्य उनियाल, संदीप कुमार, प्रदीपकुमार, हरेंद्र सिंह बागडी, अंजलि चौहान, तनुजा नेगी सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!