इस महाविद्यालय के छ: छात्रों को मिली मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति मिलने उत्साहित हैं छात्र

टिहरी गढ़वाल 8 फरवरी। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय खाड़ी (टिहरी गढ़वाल ) के 6 छात्र/छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति मिली है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए०के० सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों के बचत खाते में एक साथ धनराशि प्राप्त हुई है। स्नातक स्तर के 6 छात्र /छात्राओं को कुल 78000 की धनराशि प्राप्त हुई । छात्रवृत्ति मिलने वाले छात्र / छात्राओं में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की कु० उर्मिला असवाल ,कु० रुचिता, कु० अंजली तथा बी०ए० थर्ड सेमेस्टर के अमन भंडारी ,कु० रितिका , सुभाष आदि को क्रमशः 18000 हजार 12000 हजार तथा 9000 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई ।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की नोडल अधिकारी डॉ० ईरा सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने पर छात्र / छात्राओं में काफी उत्साह है और इस योजना से महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!