ब्रेकिंग: कार दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 25 फरवरी। शनिवार को डेढ़ बजे के करीब चिन्यालीसौड़,मणि स्यान्सू मार्ग पर स्थान उडारिगआढ़ के पास हुंडई इयोन कार संख्या uk 12a 7346 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 30 मीटर नीचे जा गिरी । कार मे 2 लोग सवार थे। जिसमे 1 ब्यक्ति खुसिराम पुत्र विशम्भरदत्त उम्र – 36 निवासी ग्राम भल्ड गाउँ (बड़ी मणि) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य एक गंभीर घायल नैतिक पुत्र प्रकाश उम्र – 13 साल भल्ड गाउँ (बड़ी मणि) को स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलडोगी पहुँचाया वहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसोर के लिए रेफर किया गया।

मौके पर धरासू पुलिस, एस डी आर एफ चिन्यालीसौर मौजूद रहे। शेष कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!