Ad image

एसडीआरएफ ने नदी में फंसी गायों को सकुशल बाहर निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 फरवरी। 31 जनवरी को नीम बीच पांडु पत्थर के पास डुबे युवक महेश त्रिपाठी लखनऊ निवासी का भी एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर कांटे व राफ्ट की मदद से सर्च किया गया , लापता युवक का अभी कुछ पता नही लग पाया , वही आज सर्चिंग के दौरान 72 सीडी के पास बहुत लोग नदी के पास खड़े थे तभी देखा गया की 2 गाय (सांड) नदी में फंसे है जो बाहर नही निकल पा रहे हैं, तभी एस डी आर एफ टीम ने सूझ बूझ से दोनों गाय को बारी बारी 100 मीटर आगे साईं घाट पर सुरक्षित निकाला गया ,सभी स्थानीय जनता द्वारा टीम का आभार ब्यक्त किया गया।

टीम में हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, सुमित नेगी, रविन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुमित बिजल्वाण ,विनोद डबास मौजूद रहे।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!