Ad image

ADM के के मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 27 शिकायतें दर्ज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मार्च, 2023 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में विकासखंड भिलंगना के ब्लॉक सभागार में आज अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौक़े पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते हुये निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। एडीएम के के मिश्रा ने अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गयी, जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल नैथानी ने पट्टी ग्यारह गांव के करखेड़ी में जल जीवन मिशन के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को पेयजल कनेक्शन ना दिए जाने का मामला उठाया जिस पर एडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

वहीं भजन सिंह ने घुत्तू में बंद पड़े आधार सेंटर को खोलने की मांग की, जबकि टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव गुसाईं ने यूनियन के कार्यलय के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की जिसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गये। बालगंगा जसवीर नेगी ने घनसाली चमियाला नगर पंचायतों का कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग की गयी इसके साथ ही बिजली, पानी, सड़क एवं स्वास्थ्य आदि विभागों की शिकायतें दर्ज की गयी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी के एन गोस्वामी, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, तहसीलदार महेशाशाह, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, ओमप्रकाश भुजवाण, जसवीर नेगी, उदय नेगी, विशाल नैथानी, विक्रम नेगी सहित तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!