Ad image

10 अप्रैल से 3 जून तक निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा, दूरभाष नम्बर 01376234145 से करें सम्पर्क

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 मार्च, 2023। पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/ अर्धसैनिक/ पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 10 अप्रैल 2023 से देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2023 से 03 जून 2023 (56 दिन) तक देहरादून में पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 07 अप्रैल 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 

अधिक जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी गढ़वाल के दूरभाष नम्बर 01376234145 से सम्पर्क किया जा सकता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!