“जलवायु परिवर्तन और आयाम” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 मार्च 2023। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी, पट्टी क्वीली, टिहरी गढ़वाल के भूगोल विभाग द्वारा भारत द्वार जी-20 की अध्यक्षता करने के अवसर पर जलवायु परिवर्तन और आयाम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं छात्र छात्राओं हेतु निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉo सुमिता पंवार द्वारा जी 20 की थीम वासुदेव कुटुम्बकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के बारे में बताया और साथ ही जलवायु परिवर्तन और आयाम विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाo राम भरोसे द्वारा भी अपने संबोधन में जी 20 सम्मेलन से विश्व स्तर पर भारत की पहचान तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉo विवेकानंद भट्ट, डॉo मुकेश सेमवाल, डॉo बंदना सेमवाल, श्रीमती सरिता सैनी, श्री अंकित सैनी, कुo अमिता, श्रीमती सुनीता, छात्र छात्राओं में नरेश, काजल, निकिता, शालनी, नरेंद्र, मनीष, मनीषा, प्रदीप, सिमरन, अंजली आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!