Ad image

राजीव उनियाल बने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपदीय अध्यक्ष

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मार्च 2023। जनपद टिहरी गढ़वाल में राजीव उनियाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा जनपदीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। यह निर्णय राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की एक आम बैठक में लिया गया। उनियाल पूर्व में जनपद टिहरी गढ़वाल में मोर्चा के उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे थे।

इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महासचिव श्री सीताराम पोखरियाल द्वारा आवाहन किया गया है कि जनपद टिहरी गढ़वाल में आपके नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को बहुत बल मिलेगा और जो लड़ाई पूरे उत्तराखंड में तेजी से अन्य जनपदों में लड़ी जा रही है वही लड़ाई अब तेजी से टिहरी गढ़वाल में भी लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंडलीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ श्री शिव सिंह नेगी जी ने सभी विभागों के संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मोर्चे के साथ एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को तेजी से उठाने के लिए आह्वान किया गया।

इस अवसर पर श्री राकेश भट्ट जी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी एवं एकजुटता का परिचय देते हुए मोर्चा के साथ जुड़ कर इस आंदोलन को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा। मोर्चा के मंडलीय उपाध्यक्ष एवं वर्तमान रा.शि.स. के जिला अध्यक्ष दिलबर रावत ने सभी पेंशन विहीन साथियों से आवाहन किया है की अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करने हेतु आप सभी को नई पेंशन की खामियों को समझना होगा। जितनी जल्दी पुरानी पेंशन बहाल होगी उतना आप सभी को लाभ मिलेगा। जी.पी.एफ. की सुविधा प्रदान होगी।

मोर्चे के जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य संरक्षक श्री कमल नयन रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को नई पेंशन योजना की खामियों को समझना होगा। जहां नई पेंशन से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को केवल 500 से 1000 तक की पेंशन मिल रही है जो की वृद्ध पेंशन से भी कम है। उन्होंने कहा क्या इससे हम अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकेंगे सभी को ये बात समझनी होगी और आंदोलन को तेज गति से चलाना होगा। जनपद महिला उपाध्यक्ष अंजू रानी शर्मा ने इस आंदोलन में मातृ शक्ति को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु आवाहन किया है उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आंदोलन में प्रथम पंक्ति में खड़े होते हैं तो आंदोलन को सफल होना निश्चित है इस अवसर पर श्री राजीव उनियाल ने मोर्चे के राष्ट्रीय नेतृत्व सिंह बी. पी. सिंह रावत , प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ,प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा , कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत , प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल , महिला अध्यक्ष बबिता रानी सिन्धवाल, कमलेश मिश्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, पूरण फर्स्वाण , सचिव नरेश भट्ट, जसपाल गुसाईं , हिमांशु जगूड़ी ,खुशाल सिंह का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है कि आपने जो दायित्व सौंपा है उसका में जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा एवं पुरानी पेंशन बहाली के इस आंदोलन में आप सभी के सहयोग से टिहरी गढ़वाल पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!