जिला मुख्यालय समेत तमाम जगहों पर देखा गया “मन की बात” कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण आज जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन सभागार, जनपद के विद्यालयों सहित अनेकों स्थानों में सुना/देखा गया।

जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी में कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के सीधा प्रसारण को सुनने हेतु जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के सीधा प्रसारण के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण होना एक ऐतिहासिक और गौरव का क्षण है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” मासिक रेडियो कार्यक्रम का सीधा प्रसारण की शुरूआत 03 अक्टूबर, 2014 को हुई, जिसका आज 100वां एपिसोड है और जिसका सीधा प्रसारण आज दुनियाभर में किया गया। मा. प्रधानमंत्री जी ने “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें जनता से जोड़े रखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता के विचारों और सोच से वाकिफ हुए।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को सुनने हेतु डीडीओ सुनील कुमार, डीटीडीओ अतुल भंडारी, डीईओ वी.के. ढौंडियाल, डीएसटीडीओ साक्षी शर्मा, एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!