देवप्रयाग महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अप्रैल 2023। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में डाॅ.भीमराव अंबेडकर जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर परिसर के प्रभारी प्राचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार टम्टा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में अधिकारों के साथ साथ वंचितों के लिए अधिकार भी दिए हैं। अपने अधिकारों का प्रयोग करना ही भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के महू गांव में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। अम्बेडकर जी विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाजसुधारक के रूप में लोकप्रिय हुये। उन्होंने अछूतों, दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। उनके द्वारा श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। उन्हें भारतीय सविधान के जनक के रूप में भी याद किया जाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!