Ad image

हादसा: यहां खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 12 लोगों की मौत, कई घायल

Garhninad
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

महाराष्ट्र 15 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके से बहुत ही दुखद खबर आ रही है। एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है।

 मीडिया reports के मुताबिक शुक्रवार की रात एक बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हैं। यह हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यात्रियों से भरी बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इस दौरान मुंबई पुणे ओल्ड हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया और वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!