Ad image

घुत्तू घनसाली मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल/घनसाली 21 अप्रैल। लोकेन्द्र जोशी की रिपोर्ट । घुत्तू घनसाली मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत की खबर आयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6.30 घनसाली से दो बाइक सवार अपने घर घुत्तू जा रहे थे, और घुत्तू से घनसाली आ रही विश्वनाथ सेवा की बस जैसे ही ग्राम – पैंयाकोटी के समीप पहुंची तो अचानक सामने आई बस से बाइक सवार बाइक बचाते हुए अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक में पीछे बैठा ग्राम -कंडार गाँव निवासी 27 वर्षीय भीम सिंह पुत्र बलवीर सिंह कठैत बस की चपेट में आने से घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी।
मृतक का एक छोटा भाई है। जिसके पिता बलवीर सिंह कठैत का पिछले दो साल पहले देहांत हो गया था। मृतक मुंबई में नौकरी करता है। बस चालक ने घनसाली थाने में सरेंडर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में आगे की कार्य जारी थी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!