डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती मनायी

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 14 अप्रैल 2023। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में आज डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर परिसर के प्राचार्य द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के महू गांव में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। अम्बेडकर जी विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाजसुधारक के रूप में लोकप्रिय हुये। उन्होंने अछूतों, दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। उनके द्वारा श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। उन्हें भारतीय सविधान के जनक के रूप में भी याद किया जाता है। डॉ0 अम्बेडकर जी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेटर की उपाधि प्राप्त की थी। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को भारत सरकार द्वारा 1990 में भारत के सर्वोच्य नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिसर के प्रो0 वाई0 के0 शर्मा, डॉ0 गौरव वार्ष्णेय, डॉ0 धीरेन्द्र सिंह, प्रो0 दिनेश शर्मा, प्रो0 हेमलता मिश्रा, प्रो0 नीता जोशी, डॉ0 सीमा बेनिवाल, प्रशासनिक अधिकारी शकुन्तला शर्मा, जोतसिंह भण्डारी, विवेक राजभर, सुरेन्द्र नौड़ियाल एवं कर्मचारीगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!