Ad image

सर्वोदय सहकारिता समूहों की वार्षिक बैठक में महिलाओं ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा (डी पी उनियाल )

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड चम्बा के अन्तर्गत सर्वोदय स्वायत्त सहकारिता समूहों की महिलाओं की वार्षिक आम बैठक बारातघर गजा मे आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ श्रीमती मीना खाती पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, ब्लॉक एल सी नारायण चंद रमोला, कृषि प्रसारक अनुज नागर, एन आर एल एम के चंद्र मणी उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया, वार्षिक आम सभा में 12 ग्राम संगठनों के 80 समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया, बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआर एल एम) के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजनाओं से किए जा रहे कार्य व व्यक्तिगत उद्यम की भी जानकारी देने के साथ चर्चा की गई, बैठक का उद्देश्य सालभर के सभी कार्यों की जानकारी के साथ ही सदस्यों को ब्यूटीपार्लर,, मोटे अनाज मिलेट दुकान, अचार, जूस बनाना, सिलबट्टे का नमक, आउटलेट दुकान, स्वयं का उद्यम, 5 लाख तक का सीसीएल ऋण उपलब्ध कराने सम्बंधित जानकारी देना है, ताकि महिलाओं को रोजगार से जोडकर लखपति दीदी बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके, एन आर एल एम के चंद्र मणी उनियाल, रीप के नारायण चंद रमोला, कृषि प्रबंधन अनुज नागर, भारतीय जीवन बीमा व सहकारी बैंक गजा शाखा प्रबंधक संजय बडोनी ने भारत सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, नगर पंचायत गजा पूर्व अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही स्वरोजगार योजना के बारे में बताया, बकरी पालन, पिरुल इकट्ठा करके आजीविका में सुधार कर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं, बैंक सखी, पशु सखी, कृषि सखी, बीमा सखी की सदस्यों का धन्यवाद किया गया, इस अवसर पर अध्यक्ष मुन्नी देवी, सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष ममता देवी, लखपति दीदी कृष्णा चौहान, पूर्व प्रधान गौंसारी भारती चौहान, श्रीमती कांता सजवाण, सहित बड़ी संख्या मे ग्राम समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया,


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!