प्रभारी संकुल समन्वयकों की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9जून 2023। खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दयानी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई इस बैठक में परिचय के साथ ऐजेण्डा विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में हल्दयानी ने सरकार की नीति के अनुरूप क्लस्टर विद्यालयों के स्वरुप, विद्यालयों को बन्द होने से बचाने के लिए हटकर काम करने, Best practices करने वाले विद्यालयों /शिक्षकों का चिह्नीकरण, बच्चों व उनके परिवेश के प्रति संजीदगी, निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के ससमय वितरण,आदि बिन्दुओं पर काम करने की प्रतिबध्दता जाहिर करते हुए कहा कि हम सबका उद्देश्य बच्चों की वेहतर शिक्षा है।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने जीवन में हमेशा सकारात्मक रहने की बात कही । शिक्षकों से निरंतर शैक्षिक संवाद व उनकी कठिनाइयों के निराकरण को भी उन्होंने जरुरी बताया।
इस मौके पर संकुल प्रभारी आनन्द एम पैन्यूली, श्रीमती पदमलता सेमवाल,राकेश रावत, श्री अनिल बधानी , श्री सुरेश रमोला एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!