Ad image

प्रमुख सचिव, समाज कल्याण ने जनपद में पंजीकृत जन सेवा केंद्रों की जानकारी ली

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया का अपने समक्ष करवाया डेमो

टिहरी गढ़वाल 14 जून, 2023। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, जनजाति कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन श्री एल. फैनई ने चार दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को देवभूमि जन सेवा केंद्र (सीएससी) चंबा पहुंचकर अपनी सरकार पोर्टल एवं अन्य पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों की सेवाएं जन सेवा केंद्रों के माध्यम से एक ही जगह पर उपलब्ध कराए जाने से लोगों को भी सुविधा हो रही है।

इस दौरान प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई ने जनपद में पंजीकृत जन सेवा केंद्रों, प्रमाण पत्रों के आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र निर्गत करने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही एक आवेदक के स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया का अपने समक्ष डेमो करवाया। आमजन अपने अधिकारों के प्रति कितने जागरूक हैं, उनके द्वारा एक आवेदक से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की समयबद्धता की जानकारी भी ली गई। उन्होंने जन सेवा केंद्र में सभी विभागों की आवश्यक सेवाओं को प्राप्त करने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची लगाने, सेवा शुल्क सूची को मोटे अक्षरों में प्रदर्शित करने तथा सेवाएं समयान्तर्गत देने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जन सेवा केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही अटल आयुष्मान कार्ड सेवा के संबंध में अवगत कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में पंजीकृत जन सेवा केंद्रों से सभी संबंधित विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके द्वारा पोर्टल में कुछ अतिरिक्त ऑप्शन जोड़ने, खतोनी को गतिशील करने की अपेक्षा की गई, ताकि आमजन को और अधिक सुविधा मिल सके और फर्जीवाड़ा भी न हो सके।

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में 302 जन सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनमें सभी संबंधित विभागों के यथा जाति, पर्वतीय, स्थाई, आय, हैसियत, उत्तरजीवी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, जीवन आदि प्रमाण पत्र अपणी सरकार पोर्टल एवं सीआरएस पोर्टल के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।

इस मौके पर डीपीआरओ एम.एम. खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, सी एस सी संचालक राजमती सजवान सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!