महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 जून 2023। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा समर्थ पोर्टल के शुभारंभ के पश्चात् राजकीय महाविद्यालयों को नये सत्र 2023-24 हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में 31म ई 2023 से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो गए हैं।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं समर्थ पोर्टल की वेबसाइट https://ukadmission.samarth.ac.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएं तथा आनलाइन आवेदन पत्र में अपनी जानकारी भरने के बाद चयनित काॅलेज में ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल का चयन करें। सभी प्रवेशार्थी आनलाइन प्रवेश फार्म का प्रिंट आउट महाविद्यालय में जमा करें या अपने पास सुरक्षित रखें। महाविद्यालय में काउन्सलिंग के समय प्रवेशार्थी को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!