घंटाकर्ण मंदिर अब रहेगा रोशन, सांसद निधि से सोलर पावर परियोजना स्वीकृत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा (डी.पी. उनियाल)

टिहरी गढ़वाल 01 मई। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की क्वीली पट्टी स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण मंदिर (क्वीली डांडा) में अब अंधेरा नहीं रहेगा। गढ़वाल क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी द्वारा मंदिर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सांसद निधि से ₹6 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धनराशि से मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए सोलर वाटर मोटर स्थापित कर दी गई है। इसके माध्यम से अब मंदिर तक पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से होने लगी है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।इसके अतिरिक्त मंदिर में 3 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। इस सोलर सिस्टम के शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी और बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से न केवल मंदिर परिसर रोशन रहेगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस सराहनीय कार्य के लिए घंटाकर्ण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!