बंदरों को पकड़ने के लिए यहां लगाया गया पिंजरा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जुलाई 2024। विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए बनविभाग नई टिहरी रेंज ने स्पेशल टीम तैनात कर पिंजरा लगाया है। फलसारी बन वीट बनदरोगा ओमप्रकाश कुकरेती ने बताया कि गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों ने टीम भेजी है। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती , व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ,राजि अधिकारी अशीष डिमरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की है।

विदित हो कि पिछले समय भी दो बार पिंजरा लगाया गया था जिसमें एक बार पांच दर्जन तथा दूसरी बार एक दर्जन बंदर पकड़ में आये थे। बनदरोगा ओमप्रकाश कुकरेती व बनरक्षक भी सहयोग कर रहे हैं ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!