डीएम ने अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में दिए कड़े निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जुलाई, 2023। जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक ली। जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध खनन की जानकारी लेते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, स्टोन क्रेशर पर लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक करने एवं नियमित चैकिंग करने के निर्देश संबंधितों को दिये गये।
जिलाधिकारी ने जनपद एवं तहसील स्तर पर अवैध खनन, स्टोन क्रैशर, चैकिंग अभियान, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी लेते हुए कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम जरूरी है। उन्होंने अवैध खनन को लेकर नियमित चैकिंग करने, स्टोन क्रेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने, ऑवरलोडिंग में चालानी कार्यवाही करने, सूचनाओं का आदान-प्रसाद करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
बैठक में डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, समाजसेवी विजय जड़धारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!