मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स हेतु गठित समिति के सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जुलाई, 2023। जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार नई टिहरी में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत उदीयमान खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स हेतु गठित समिति के सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देश दिये कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में ग्राउण्ड लेबल से ही पारदर्शिता के साथ खेलों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। कहा कि किसी भी संशय का समाधान सब डिवीजन लेबल कमेटी के संज्ञान मंे लाकर किया जा सकता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी को प्रशिक्षण कार्याशाला के सभी बुलेट वाट्सएप में शेयर करने के निर्देश दिये गये।
खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स को लेकर स्थाई निवास प्रमाण पत्र की बाघ्यता पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संबंधित खिलाड़ी के पिता का स्थाई प्रमाण पत्र /भाग-2 रजिस्टर की नकल एक आवेदन पत्र के साथ प्राप्त कर अगले स्तर पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र लिया जा सकता है। कहा कि स्थानीय स्तर पर का कोई बच्चा खेलों से वंचित न रहे और हतोत्साहित न हो। निरस्त करने का कारण स्पष्ट हो।
इससे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में जनपद के 08 वर्ष से 14 वर्ष तक (06 वर्गों में) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक/बालिका (कुल 300) खिलाड़ियों का चयन कर रू. 1500 प्रतिमाह/प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी। बताया कि चयन ट्रायल्स का आयोजन समस्त न्याय पंचायतों में 20 से 22 जुलाई, 2023 तक, समस्त नगर पंचायतों में 23 से 24 जुलाई तक, समस्त विकासखण्डों में 26 से 28 जुलाई तक, समस्त नगरपालिकाओं में 29 से 30 जुलाई तक तथा जिला स्तरीय 03 अगस्त से 06 अगस्त, 2023 तक किया जायेगा।
कार्याशाला में डीईओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!