आपदाओं से निपटने हेतु तहसील प्रशासन अलर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई 2023। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कहीं किसी अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए गजा तहसील के अन्तर्गत सभी विभाग चौकसी बरते हुए हैं ।

तहसीलदार गजा रेनु सैनी, पुलिस चौकी गजा प्रभारी नवीन नौटियाल , राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन जेठूडी, रमेश नौटियाल ने बताया कि आपदा की कहीं कोई सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही की जायेगी ।

लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र नगर के सहायक अभियंता मनमोहन सिंह व अबर अभियंता विनोद नौटियाल सड़क मार्गों को खुलवाने के लिए तत्पर हैं एक जेसीबी मशीन गजा में ही रखी गई है ताकि कहीं मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना मिलते ही सड़क को खोला जा सके। वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली बिभाग के कर्मचारी व जल संस्थान के कर्मचारी अलर्ट मोड में हैं ।

विदित हो कि विगत कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है । नगर पंचायत गजा में भी विद्युत आपूर्ति व पेयजलापूर्ति सुचारू ढंग से चल रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!