Ad image

भाषण प्रतियोगिता में मेघा रही प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 10 अगस्त। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 अगस्त 2023 को एन0 एस0 एस0 के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान पर मेघा पुत्री श्री विनोद लाल कक्षा बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर रोहित बैरवाण पुत्र श्री जगदीश बैरवाण कक्षा बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से लक्की पुत्री श्री दिनेश चंद्र और सिमरन पुत्री श्री धनवीर कक्षा बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी आए। निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका कनिका बड़वाल और एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ अंजना फर्स्वाण द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय में एन0एस0एस0 स्वयंसेवी तथा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!