“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 11 अगस्त । अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 11 अगस्त 2023 को एन0 एस0 एस0 के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के लिए प्राचार्य डॉ. सीताराम नैथानी जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्रथम स्थान पर रोहित भट्ट कक्षा बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर अनुराज शाह कक्षा बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर दिव्यांशी बैरवाण कक्षा बीए प्रथम सेमेस्टर रहें। निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन सामाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूनम भूषण और अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दुर्गेश नौटियाल ने किया।

कार्यक्रम का संचालन एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय में एन0एस0एस0 स्वयंसेवी तथा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!