पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 सितम्बर। चौकी भद्रकाली पर रात्रि पिकेट डयूटी/ बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त कर्म0 गण कां0 20 संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश कुमार द्वारा एक वाहन संख्या DL1CAF 9103 कार जो चंबा की तरफ से आ रही थी के चालक ने कार को अचानक भद्रकाली चौकी पर रोका तथा बताया कि हमारे एक साथी राजेश गुप्ता पुत्र जय भगवान गुप्ता निवासी मॉडल टाउन नार्थ वेस्ट, दिल्ली उम्र लगभग 45 वर्ष को अचानक सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गया है जो होश में नहीं आ रहा है।

इसके पश्चात का0 संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश कुमार द्वारा समझदारी व सूझ बूझ दिखाकर उक्त व्यक्ति को छूकर देखा तो उक्त व्यक्ति का शरीर ठंडा पडा था। जिसे सी0पी0आर0 देकर जान बचाई गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उक्त व्यक्ति राजेश गुप्ता के संकट में पड़े जीवन को टिहरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बचाया गया।
उक्त व्यक्ति के परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई व धन्यवाद किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!