मैक्स व कार की टक्कर 1 की मौत, 5 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर। एन एच 707A पर थाना चम्बा अंतर्गत जड़ीपानी, कानाताल से पहले एक कार व मैक्स की टक्कर होने से कार गहरी खाई में गिर गयी। जिसमे 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को चम्बा सीएचसी लाया गया है। 3 गंभीर घायलों को एम्स भेजा गया है।

थाना चंबा की टीम ,108 व sdrf मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। 

जड़ी पानी की दुर्घटना में कार व मैक्स की टक्कर हुई थी, जिसमें कार टक्कर होने के बाद खाई में गिरी। कार में कुल चार व्यक्ति गाजियाबाद के तथा मैक्स में कुल दो व्यक्ति स्थानीय थे। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु तथा पांच अन्य घायल हैं जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया जा रहा है। मृतक व्यक्ति गाजियाबाद का है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!