26 सड़कें व 1 पुल की स्वीकृति मिलने पर विधायक उपाध्याय ने जताया आभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 सितंबर। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि 15 सड़कों के अलावा 11 और सड़कों की स्वीकृति मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी व लो.नि.वि. के मंत्री सतपाल महाराज जी ने टिहरी विधान सभा हेतु की है। कुल 26 सड़कों व एक पुल की स्वीकृति मिली है।

 उन्होंने कहा कि सड़कें आज जीवन रेखाओं की मानिंद हैं और विकास की रक्त वाहिनियां हैं।

उपाध्याय ने मुख्यमंत्री जी व मा. लोक निर्माण मंत्री  का टिहरी विधान सभा की जनता की और से आभार प्रकट किया है।

उपाध्याय ने कहा कि टिहरी विधान सभा में लगभग 680 कि. मी. सड़कों की मांग है और  वे टिहरी विधान सभा की महान  जनता से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे अगले चुनाव से पहले पूरे विधानसभा क्षेत्र को सड़कों से सेवित कर देंगे।

उन्होंने कहा कि 2002-2007 के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक सड़कों की स्वीकृति व निर्माण टिहरी विधान सभा में हुआ।

उपाध्याय ने कहा कि उस दौरान टिहरी ही नहीं आस-पास के विधान सभा क्षेत्रों के लिये भी उन्होंने सड़कें स्वीकृत करवाई थीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!