टूटती सांसों की टिहरी पुलिस ने बचाई जान निभाया वर्दी के साथ मानवता का फर्ज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
जीवन बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं इसका एक उदाहरण पेश किया है चंबा पुलिस ने, कैसे? तो जानिए

टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। सोमवार रात्रि साढ़े दस बजे थाना चंबा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एस आई हेमलता को एक महिला विम्मी शर्मा पत्नी योगेंद्र शर्मा निवासी वसुंधरा, गाजियाबाद (UP) द्वारा फोन कर बताया कि ग्राम देवरी मल्ली में उनकी बड़ी बहन सुशीला तिवाड़ी अकेली रहती है, जिनकी उम्र 70 वर्ष है। सुशीला तिवाड़ी के पति की काफी वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है तथा कोई संतान भी नहीं है और आसपास कोई रिश्तेदार भी नहीं है। सुशीला तिवारी गंभीर रूप से बीमार है। कृपया मदद करें।

विम्मी शर्मा से बीमार सुशीला तिवारी का फोन नंबर 7248312679 प्राप्त कर फोन किया तो रोते हुए दबी आवाज में केवल तीन शब्द कहे “मुझे बचा लो”
तो साहब फिर शुरू होता है जीवन बचाने का प्रयास। सूचना पर थानाध्यक्ष चंबा श्री एल0एस0 बुटोला द्वारा एस आई दीपक लिंगवाल (चौकी प्रभारी, नागणी), HC राजेश वर्मा, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल सहायता हेतु कहा गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बिना किसी देरी के बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंबा में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया कि महिला का शुगर लेवल काफी High है तथा सांस की गति सामान्य से काफी कम हो गई थी। समय रहते उपचार मिलने के कारण महिला की जान बच गई है। एवं अभी भी पुलिस द्वारा उनकी कुशलता के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
इस नेक कार्य के स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंशा की गई एवं धन्यवाद दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!