सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में हिमालय विकास सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अन्तरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में दी जानकारी

टिहरी गढ़वाल 11 अक्टूबर, 2023। पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी ने अन्तरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह, बाल श्रम इत्यादि बुराईयों को दूर करने हेतु शपथ दिलाई गई। परियोजना अधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजना जैसे नंदा गौरा, योजना, महालक्ष्मी किट योजना, आँचल अमृत योजना, महिला पोषण तथा बाला पोषण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, वात्सल्य योजना, स्पोन्सरशिप योजना इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, के बारे में बताया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम दी गई। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने मेले की सफलता में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की प्रशंसा करतेे हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

इस मौके पर सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में हिमालय विकास सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही युवा कल्याण विभाग,ं शिक्षा विभाग एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!