Ad image

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन भवन का शिलान्यास

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 9 अगस्त 2024: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के संगठन भवन का शिलान्यास आज मुख्य महाप्रबंधक इं. श्रीमती नीलिमा गर्ग के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक मुख्यालय श्री डीके सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल, और कनिष्ठ अभियंता साने आलम की उपस्थिति रही। संगठन के समस्त कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक महोदया का आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास के बाद संगठन की एक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत प्रदेश और मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चुनाव अधिकारी श्री कोमल सिंह चौहान, सहायक लेखा अधिकारी श्री विनोद सिंह, और सहायक लेखाकार श्री संदीप मेहकुरी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए।

निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी

  • संयोजक: श्री रमेश बिंजोला
  • प्रदेश अध्यक्ष: श्री संजय जोशी
  • प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष: श्री रामचंद्र सेमवाल
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री संदीप मल्होत्रा, श्री महेश राम
  • प्रदेश महामंत्री: श्री श्याम सिंह नेगी
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: श्री लाल सिंह रौतेला
  • संयुक्त मंत्री: श्री सतीश पार्चा, श्री शिव मोहन
  • संगठन मंत्री: श्री शिवप्रसाद शर्मा, श्री गणेश सिंह
  • प्रचार मंत्री: श्रीमती शकुमरि रावत, श्री प्रेम सिंह नेगी
  • मीडिया प्रभारी: श्री जीवनंद भट्ट
  • कार्यालय सचिव: श्री डी पी बद्री, श्री बलवंत सिंह

गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष: श्री प्रवीण सैनी
  • उपाध्यक्ष: श्री रमेश चंद शर्मा, श्री सम्पूर्ण सिंह गुसाई
  • महामंत्री: श्री शिशुपाल सिंह रावत
  • कोषाध्यक्ष: श्री चतर सिंह चौहान
  • संयुक्त मंत्री: श्री दीवान सिंह चौहान, श्री भूपेंद्र सिंह
  • संगठन मंत्री: श्री जितेंद्र राजभर, श्री राजकुमार अग्रवाल
  • कार्यालय सचिव: श्री धन सिंह चौहान, श्री भुवनेश्वर सिंह सैनी
  • प्रचार मंत्री: श्रीमती कांता देवी, श्रीमती सरिता नेगी
  • मीडिया प्रभारी: श्री प्रेम सिंह रावत

इस निर्वाचन सभा में हरिद्वार, रूड़की, विकास नगर, कालसी, चकराता, पुरोला, नैनीताल, रामनगर, काशीपुर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, खटीमा, लाल कुँवा, मसूरी, कोटद्वार, जलकल, देहरादून, सहसपुर, डोईवाला, रानीपोखरी, ऋषिकेश, और चमोली आदि शाखाओं से भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!