Ad image

जिला कारागार बंदियों को दिया वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल बनाने का प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डी पी उनियाल

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर।जनपद टिहरी के नई टिहरी कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने एक दिवसीय ‘ वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल बनाने ‘ का प्रशिक्षण कार्यक्रम मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानी चौरी के सहयोग से दिया गया। जिला कारागार के 50 बंदियों को वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल में धूप बत्ती, अगरबत्ती एवं टोकरियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल सचिव सिविल जज माननीय आलोक राम त्रिपाठी तथा एडवोकेट राजपाल मियां,मानव अधिकार संरक्षण संस्था अध्यक्ष संजय बहुगुणा, अराधना धूप बत्ती अगरबत्ती की मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुषमा बहुगुणा , अंजलि , प्रभारी निरीक्षक कारागार अजहर ,प्रबीन चौधरी, वार्डन महेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

प्राधिकरण सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने कहा कि समय समय पर कैदियों को स्व रोजगार प्रशिक्षण देकर उनको आत्म निर्भर बनाया जा सकता है। संजय बहुगुणा ने कहा कि संस्था के द्वारा आगे भी प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जायेगा ताकि वह कारागार से बाहर जाने के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकें । कैदियों में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!