Ad image

सांसद बलूनी ने रॉसी स्टेडियम के पास निर्माणाधीन जीएमवीएन गेस्ट हाउस के अवशेष कार्यों का प्रपोजल तैयार करने के दिए निर्देश

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी, 13 नवम्बर 2024 । सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने बुधवार को प्रातः 7 बजे जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय निवासियों से संवाद कर जनपद के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित रॉसी स्टेडियम के पास निर्माणाधीन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी को इसके अवशेष कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद शासन स्तर पर वार्ता कर गेस्ट हाउस के अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा, विपिन कैन्थोला सहित अन्य स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!