स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच और दवाएं बांटी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय गजा में अमर उजाला फाउंडेशन ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट निशुल्क करने के साथ ही दवाइयां वितरित की गई।

शिविर में मौजूद डाक्टर योगेश ने जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी दिया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती व डा. योगेश गरजोला ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही प्रारम्भिक जांच के बाद इलाज कराने में मदद मिलेगी। डाक्टर योगेश गरजोला ने कहा कि छोटी छोटी असावधानियों से ही बिमारियां बढ़ती हैं । अमर उजाला के प्रभारी गंगा प्रसाद थपलियाल ने बताया कि जनपद टिहरी के सुदूरवर्ती इलाकों में अमर उजाला फाउंडेशन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जानकारी भी दे रहा है ।

इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र सिंह, टेक्निशियन संजय डालाकोटी के अलावा भारतीय जनता पार्टी टिहरी के वरिष्ठ नेता रवि सेमवाल, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, रिटायर सूबेदार मनजीत सिंह नेगी, अजय सिंह गुसाईं,कु.नेहा ,कुंवर सिंह रावत,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!