Ad image

पार्थ सेमवाल का कमाल, तमिलनाडु में मचाया घमाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जनपद व प्रदेश का नाम किया रोशन

डी पी उनियाल

टिहरी गढ़वाल 7 अक्टूबर। जनपद टिहरी के आल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के कक्षा 10 वीं के छात्र पार्थ सेमवाल ने बालीवाल में जो उंगलियों को साधा तो जोनल, रिजिनल,बालीवाल प्रतियोगिता में चयन होने के बाद सी.आई.एस.ई. राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता कोटागिरी तमिलनाडु में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की संयुक्त टीम की ओर से खेलते हुए उप विजेता का खिताब जीत कर जनपद टिहरी व उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बताते चलें कि पार्थ सेमवाल टिहरी जिले के चाका पिछवाड़ा पौड़ीखाल निवासी भाजपा नेता रविन्द्र सेमवाल तथा श्रीमती गीता सेमवाल शिक्षिका का सुपुत्र हैं। बचपन से ही वालीबाल खेल में पार्थ की रुचि रही है। जोनल प्रतियोगिता हरिद्वार में जीतने के बाद रिजनल प्रतियोगिता मिर्जापुर में होने पर राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की संयुक्त टीम में पार्थ सेमवाल का चयन किया गया। अक्टूबर प्रथम सप्ताह में कोटागिरी तमिलनाडु में सम्पन्न बालिवाल प्रतियोगिता में नार्थ इंडिया पंजाब की टीम विजेता तथा पार्थ की टीम उपविजेता रही है।

पार्थ सेमवाल की शानदार जीत पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, आल सेंट कान्वेंट स्कूल के सी.वी सेवास्टियन, सिस्टर मारिया, सोनू थापा, देवेन्द्र पुंडीर, हिमांशु नेगी गौरव रावत, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, विक्रम सिंह रावत , मंगेश उनियाल, अंकित डोभाल ने बधाई दी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!